
शास. कन्या पूर्व माध्यमिक शाला छुरी में नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, छात्राओं ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
छुरी ( कोरबा) :- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शास. कन्या पूर्व माध्यमिक शाला छुरी में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत छुरी की अध्यक्ष पद्मिनी देवांगन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर श्रीमती देवांगन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को नमन करने का अवसर है। उन्होंने आगे कहा कि देश को आगे बढ़ाने में प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से स्वच्छता बनाए रखने, माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने तथा संस्कारों के साथ अनुशासनपूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करने की अपील की।

प्रभात फेरी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधी समां
कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय परिसर में छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद छात्राओं ने विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कु.आशी शुक्ला एवं सेजल ने अपने साथियों के साथ मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी, वहीं कु. कृतिका ने देश भक्ति से ओतप्रोत भाषण प्रस्तुत किया।

छात्राओं सहित अतिथियों को भोजन प्रसाद वितरित कर मनाया गया आजादी का उत्सव
कार्यक्रम के बाद उपस्थित छात्रों और अतिथियों के लिए भोजन सहित की मिष्ठान व्यवस्था की गई। साथ ही छात्राओं को एनटीपीसी के सौजन्य से प्राप्त कन्फेक्शनरी सामग्री का वितरण किया गया।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मिनी देवांगन के साथ नगर पंचायत छुरी के उपाध्यक्ष हीरानंद पंजवानी, विधायक प्रतिनिधि प्रीतम देवांगन, नवनियुक्त एल्डरमैन गायत्री श्रीवास्तव एवं जागेश्वरी साहू, पार्षद संगीता यादव, पूर्व पार्षद जगराम यादव एवं रमेश श्रीवास, नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी मुरारी सोनी, शिक्षाविद लोकपाल सिंह राजपूत, अंजनी केशरवानी, योग प्रशिक्षिका सविता सोनी, कंचन रेवलानी, जगदीश सोनी, मधु बाजपेई, जयपाल सिंह, शाला प्रबंध समिति की अध्यक्ष धनबाई, सीता साहू, अंजली धोबी एवं बुधवारा बाई यादव सहित बड़ी संख्या में पालकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्रधान पाठक विजय वाजपेई द्वारा किया गया। वहीं पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों एवं नगरवासियों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।






