
अविवाहित, कात्यायनी एवं परित्यक्ता वर्ग के पुनर्विवाह हेतु भी विशेष पहल, पंजीयन प्रारंभ……..
रायपुर छ. ग. : अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा समाज में वैवाहिक संबंधों को प्रोत्साहित करने तथा विवाह योग्य युवक-युवतियों को उपयुक्त जीवनसाथी चुनने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 29 नवंबर 2026, रविवार को राष्ट्रीय स्तर के ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन प्रातः 9 बजे रायपुर के समता कॉलोनी स्थित विप्र भवन में आयोजित होगा।समिति के अनुसार, इस सम्मेलन में अविवाहित युवक-युवतियों के साथ कात्यायनी एवं परित्यक्ता वर्ग के विवाह इच्छुक युवक-युवतियों को भी परिचय एवं वैवाहिक संबंधों के लिए मंच उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें सरयूपारीण, कान्यकुब्ज, मैथिल, झिझौतिया, उड़िया, गुजराती, बंगाली, मराठी, तेलुगु, राजस्थानी, गौड़, पंजाबी सहित विभिन्न ब्राह्मण समुदायों के प्रतिभागी सम्मिलित हो सकेंगे।सम्मेलन में प्रतिभागियों को एक-दूसरे से परिचय प्राप्त करने, परिवारों के बीच संवाद स्थापित करने तथा आपसी सहमति होने पर कुंडली मिलान और पारिवारिक बातचीत के माध्यम से विवाह संबंध आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आयोजन में सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागियों एवं उनके साथ आने वाले परिवार जनों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही, इच्छुक प्रतिभागियों के लिए मौके पर ही कुंडली मिलान हेतु ज्योतिषीय सुविधा उपलब्ध रहेगी।

“समाज के हर विवाह योग्य युवक-युवती को मिले संस्कारी जीवनसाथी, यही हमारा संकल्प” — एस्ट्रो योगेश तिवारी
इस कार्यक्रम को लेकर अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष एस्ट्रो योगेश तिवारी ने जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि ” इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल एक परिचय सम्मेलन आयोजित करना नहीं, बल्कि विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक संस्कारी जीवनसाथी चुनने का सार्थक अवसर प्रदान करना भी है। उन्होंने आगे बताया कि पूर्व में आयोजित इस प्रकार के सम्मेलन से अनेक रिश्ते तय हुए हैं और जिनके रिश्ते नहीं हो पाए, उनके लिए हम पुनः प्रयास कर रहे हैं। समाज के प्रत्येक ब्राह्मण परिवार तक इस पहल को पहुँचाना हमारा संकल्प है।” साथ ही उन्होंने सर्व ब्राह्मण समाज के अभिभावकों एवं युवक-युवतियों से 29 नवंबर को रायपुर के विप्र भवन में आयोजित राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन में सहभागिता लेने हेतु अपील भी किया है।

रजिस्ट्रेशन एवं संपर्क
सम्मेलन में पंजीयन हेतु ₹501 की सहयोग राशि निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन संबंधी विवरण के लिए अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष एस्ट्रो योगेश तिवारी से मोबाइल नंबर 9827110021 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं आयोजन समिति ने भी समाज के सभी विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं उनके अभिभावकों से सम्मेलन में सहभागिता कर इस पहल को सफल बनाने की अपील की है।





