
कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के बोड़ला में आयोजित हिन्दू संगम एवं श्री राम यज्ञ में आज RSS के तमाम पदाधिकारी और साधु संत इकट्ठे हुए। कार्यकर्म में सूबे सीएम विष्णुदेव साय ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने श्री राम यज्ञ की परिक्रमा करने के बाद यज्ञ में आहुति भी दी और विशेष पूजा अर्चना की। जिसके बाद हिन्दू संगम में पधारे साधु संतों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों को उन्होंने संबोधित किया। आज विधर्मियों और विदेशी ताकतों द्वारा जनजातीय समाज के लोगों को सनातन धर्म से अलग करने का काम किया जा रहा है। जनजातीय समाज को इससे सचेत रहने की जरूरत है। आदिवासी ही सबसे बड़ा हिंदू है, जो आदिकाल से भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा करते आ रहे हैं, पेड़-पौधे की पूजा करते आ रहे हैं. आज कबीरधाम जिले के बोड़ला में आयोजित विराट हिंदू संगम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उक्त बातें कही। इस अवसर पर उन्होंने यज्ञ में हवन-पूजन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, साथ ही संत समाज का आशीर्वाद लिया।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, वर्ष 2013 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के आगमन पर यहां हिन्दू संगम की शुरुआत हुई जो आज तक अनवरत हर साल आयोजन हो रहा है और विराट स्वरूप ले चुका है। कबीरधाम जिले के बोड़ला में आयोजित हिंदू संगम में सम्मिलित हुआ और यज्ञ में हवन-पूजन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय विधायक भावना बोहरा एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।