
भोपाल मंडल के रूठियाई, गुना, बीना, भोपाल एवं इटारसी स्टेशनों से गुजरेगी
भोपाल। ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा जोधपुर-चैन्नई बीच एवं एमजीआर चैन्नई सेंट्रल-जोधपुर के मध्य साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष रेलसेवा पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल के रूठियाई, गुना, बीना, भोपाल एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को यात्रा की अतिरिक्त सुविधा प्राप्त होगी।
गाड़ी संख्या 04815 जोधपुर-चैन्नई बीच साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 27 जून 2026 से 25 जुलाई 2026 तक (05 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को जोधपुर से 21:20 बजे रवाना होकर मार्ग में विभिन्न स्टेशनों से होते हुए सोमवार को 20:00 बजे चैन्नई बीच पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04816 एमजीआर चैन्नई सेंट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 30 जून 2026 से 28 जुलाई 2026 तक (05 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार को एमजीआर चैन्नई सेंट्रल से 17:15 बजे रवाना होकर मार्ग में विभिन्न स्टेशनों से होते हुए गुरुवार को 20:30 बजे जोधपुर पहुँचेगी।
यह स्पेशल रेलसेवा मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, वरंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, बापटला, चीराला, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर एवं नायडुपेटा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस विशेष रेलसेवा में 02 द्वितीय वातानुकूलित (2AC), 15 तृतीय वातानुकूलित (3AC) तथा 02 गार्ड/सामान यान सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारणी एवं ठहराव संबंधी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट अथवा रेल मदद हेल्पलाइन से प्राप्त कर लें।







