रायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में सभी नगरीय निकायों को अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रियाएं 10 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्रदेशभर के नगरीय निकायों में 353 नए पद मंजूर किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री ने बैठक में नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को रोजाना वार्डों का भ्रमण कर निर्माण कार्यों, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने को कहा। उन्होंने नगरीय निकायों में बन रहे अटल परिसरों और नालंदा परिसरों के काम में तेजी लाने और इनके उत्कृष्ट निर्माण के निर्देश दिए।
Related Posts
छत्तीसगढ़ की जनता को स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
रायपुर। आज यानि 01 नवंबर को दिन मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के काफी खास दिन है। 1 नवंबर को ही मध्यप्रदेश…
रायपुर। आज यानि 01 नवंबर को दिन मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के काफी खास दिन है। 1 नवंबर को ही मध्यप्रदेश…
CBI Raid in CG : श्रमिक नेता और व्यवसायी के ठिकानों पर सीबीआई का छापा, जांच जारी
कोरबा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से सीबीआई का छापा पड़ा है. CBI की टीम ने कोरबा जिले में श्रमिक…
कोरबा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से सीबीआई का छापा पड़ा है. CBI की टीम ने कोरबा जिले में श्रमिक…
इंट्राग्रुप रोवर-रेंजर्स की रचनात्मकता और कौशल के कायल हुए दर्शक
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संगठन बिलासपुर के वीर आज़ाद ग्रुप ने जिला मुख्यालय में…
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संगठन बिलासपुर के वीर आज़ाद ग्रुप ने जिला मुख्यालय में…