
राघव: दिल्ली में भाजपा की 27 साल बाद सत्ता में वापसी हुई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी बंपर जीत के साथ सत्ता बनाती हुई दिख रही है। भाजपा 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 27 साल सत्ता में वापसी के बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया है। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के ऑफिस पहुंचकर ख़ुशी ज़ाहिर कर रहे है। कार्यकर्ता पटाखे फोड़ने के बाद एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जमकर डांस किया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ने भी बीजेपी कार्यालय मेजश्न का माहौल है। ढोल ,नगाड़ो के साथ बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे है।
दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 25 सीट जीती और 23 सीटों पर उसे बढ़त है यानी कुल 48 सीटें। आम आदमी पार्टी (AAP) भी 13 सीट जीती है, 9 सीटों पर आगे चल रही है यानी कुल 22 सीटें। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।
इस बदलाव में AAP के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं। हार के बाद केजरीवाल बोले- हमें हार स्वीकार है। भाजपा को जीत की बधाई देता हूं। लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है। वे जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।