
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक एवं आध्यात्मिक वक्ता आचार्य इंद्रेश महाराज पहुंचे। प्रेस क्लब पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर आचार्य इंद्रेश महाराज ने पत्रकारों और प्रेस क्लब के सदस्यों से संवाद किया। उन्होंने आध्यात्मिकता, भारतीय संस्कृति, सामाजिक सरोकार और वर्तमान समय में सकारात्मक सोच की आवश्यकता को लेकर अपने विचार साझा किए। आचार्य इंद्रेश महाराज ने कहा कि पत्रकारिता समाज को दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पत्रकारों की जिम्मेदारी केवल समाचार पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
‘हमर पहुना’ कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आचार्य इंद्रेश महाराज से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर उनका संबोधन आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के अंत में रायपुर प्रेस क्लब की ओर से आचार्य इंद्रेश महाराज का आभार व्यक्त किया गया।






