
नारायणपुर मे सुरक्षा बलो के जवानों को माड़ बचाओ अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 29 नक्सलियों ने नारायणपुर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के सामने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 22 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल हैं,बताया जा रहा है की ये सभी नक्सली कुतुल एरिया कमेटी के सदस्य थे। वही मिली जानकारी के अनुसार संगठन में बढ़ते मतभेद, विचारधारा से मोहभंग और अंदरूनी शोषण के कारण नक्सलियों ने सामान्य जीवन का रास्ता अपनाया है।
