तिल्दा नेवरा: राजधानी रायपुर में थाने के बाहर महिला ने मौत को गले लगाने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला जलती हुई थाने के अंदर प्रवेश करि जिसे देख पुलिस वाले भी हतप्रभ रह गए। आनन फानन में पुलिस वालों ने आग बुझाकर बच्ची और महिला को सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक, घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र की है। तिल्दा के देवार पारा निवासी महिला नंदनी सावरा आज शाम अपनी दो माह की बच्ची के साथ पहुंची थी। पुलिसकर्मियों से बातचीत के बाद थाने के बाहर आई और केरोसिन डालकर आग लगा ली।थाने के बाहर आगजनी की जानकारी मिलने के बाद थाने में तैनात पुलिस कर्मी सन्न रह गये। पुलिसकर्मी थाने के बाहर आये और महिला व उसकी बच्ची पर लगी आग को बुझाये। घटना में बच्ची भी बुरी तरह से झुलस गई है। वहीं, मां भी जल गई है। दोनों को गंभीर हालत में पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा भिजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को रायपुर के लिए रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि महिला नंदनी देवार का अपने पति नानकुन देवार के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद वो थाने पहुंची थी। पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते उससे पहले ही महिला ने अपने साथ लाये केरोसिन को अपने और अपनी बच्ची के उपर डाल कर आग लगा ली।सामुदायिक केंद्र के डाॅक्टर आशीष सिंहा ने बताया कि महिला और बच्ची को जली हुई हालत में लाया गया था। मां 20 प्रतिशत जली है। बच्ची भी झुलस गई है।