
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय रायगढ़ पहुंचे। जहां चुनाव प्रचार के दौरान वो बीजेपी प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के चाय दुकान पर पहुंचे और चाय बनाकर लोगों को पिलाई। इस दौरान लोगों ने भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे भी लगाए। बता दें कि सोमवार यानी 3 फरवरी को डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी इनकी दुकान पर पहुंचे थे और चाय पी थी।
पिछले दिनों डिप्टी सीएम विजय शर्मा रायगढ़ दौरे पर थे। जहां वो भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुट जाने का आह्वान भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये जीवर्धन चौहान की चाय दुकान है, जिनको भाजपा ने रायगढ़ नगर निगम से महापौर प्रत्याशी बनाया है। यह सब भाजपा में ही संभव है, गर्व है कि मैं भाजपा का सदस्य हूं। पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में बेहतर माहौल है। छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगमों में भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज कर रहे हैं।