
रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने आज नगर निगम मुख्यालय के प्रथम तल पर स्थित महापौर कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की. इस दौरान उन्होंने नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) के सदस्यों की सूची जारी की. इस सूची में 14 लोगों को जगह मिली है। सभी के विभाग भी बाँट दिए गए है। महापौर बनने के बाद मीनल चौबे की यह पहली पीसी थी जिसमे MIC सदस्यों के नाम की घोषणा करने के साथ रायपुर को साफ़ स्वच्छ और सुविधायुक्त शहर बनाने का निश्चय किया है। MIC सदस्यों में चार महिलाओं को स्थान दिया गया है।
Raipur Nagar Nigam: घोषित एमआई सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं:
दीपक जायसवाल- लोक कर्म विभाग
डॉ अनामिक सिंह – सामान्य प्रशासन
मनोज वर्मा- नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा
मनोज अवतार बगल- राजस्व
संतोष साहू- जल कार्य विभाग
गायत्री चन्द्राकार- लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग
सुमन अशोक पांडे – विद्युत एवं अभियांत्रिकी
महेंद्र खोडियार- वित्त लेखा अंकीक्षण विभाग
खेम कुमार सेन – शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग
सरिता दुबे – महिला बाल विकास
संजना हियाल – अनुसूचित जाति एवं जनजाति
अमर गिदवानी – संस्कृति विभाग
नंद किशोर साहू – खेल कूद युवा कल्याण
भोला साहू – पर्यावरण उद्यानिक विभाग
