
भक्ति, संस्कृति और सेवा के संगम के बीच महिला एवं बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी प्रतिभा
रायपुर: सेवा, संस्कार एवं समर्पण के उद्देश्य से कार्यरत हर संभव फाउंडेशन, रायपुर द्वारा मंगल भवन, अभनपुर रिसॉर्ट में सावन उत्सव एवं सावन सुंदरी-2026’ प्रतियोगिता (सीजन-7)का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों एवं विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गायन एवं नृत्य प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं भजन के साथ हुई। आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ. प्रीती उपाध्याय रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में मिलना कुर्रे, मीनाक्षी पांडे एवं सीमा खन्ना उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में कविता पाठक एवं नीतू मंडल ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के लिए समीक्षक एवं निर्णायक दलमीत सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम में संस्था की प्रमुख पुष्पलता त्रिपाठी ने हर संभव फाउंडेशन द्वारा वर्षभर किए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा की। अतिथियों का हरित पौधा, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

शिव-पार्वती एवं राधा-कृष्ण का विशेष आकर्षण
सावन उत्सव में इस बार शिव-पार्वती एवं राधा-रानी के आगमन ने सभी का विशेष ध्यान आकर्षित किया। पुष्प वर्षा के बीच लाल चुनरी के नीचे भगवान कृष्ण एवं राधारानी का भव्य आगमन हुआ। इसके पश्चात चरण प्रक्षालन, टीका-चंदन, आरती एवं श्रीफल अर्पित कर चरण स्पर्श किया गया। श्रद्धालुओं एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा स्तुति की गई, जिसके बाद सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति ने पूरे आयोजन को भक्तिमय बना दिया।

सावन सुंदरी-2026’ की विजेता बनीं डॉ. अंबिका मिश्रा
आयोजन का प्रमुख आकर्षण ‘सावन सुंदरी-2026 प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में डॉ. अंबिका मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सावन सुंदरी-2026 का खिताब अपने नाम किया, जबकि दीपाली दुबे उपविजेता रहीं।
गायन प्रतियोगिता के विजेता
गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्वेता घुरुई, द्वितीय स्थान अनुपमा मिश्रा तृतीय स्थान तृप्ति सक्सेना रहीं। वही एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रागिनी साहू, द्वितीय स्थान – प्रीति चौहान, तृतीय स्थान – भारती शुक्ला ने प्राप्त किया। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – सरिता झा एवं अनुपमा मिश्रा, द्वितीय स्थान – सुनीता सिंह, श्रद्धा रजक, भारती इंग्ले, सत्य गुप्ता एवं सविता निर्मलकर ग्रुप और तृतीय स्थान – रमा शर्मा एवं अमृता दीक्षित रहीं।
बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – समृद्धि सिंह एवं प्राप्ति अग्रवाल, द्वितीय स्थान – अनुषा मुखर्जी एवं तृतीय स्थान – आर्या गुप्ता रहीं।कार्यक्रम में एकल एवं सामूहिक नृत्य, गीत-संगीत एवं बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। सावन सुंदरी-2026 की ताजपोशी भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा ।हर संभव फाउंडेशन का यह आयोजन सावन की संस्कृति, भारतीय परंपराओं, महिला सशक्तिकरण एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता और सेवा भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। आयोजन में उपस्थित अतिथियों, प्रतिभागियों एवं दर्शकों ने कार्यक्रम की सराहना की।





