
“इस बार सरगुजा रचेगा इतिहास! छत्तीसगढ़ में योग दिवस की महा-तैयारी शुरू।”

आने वाली 21 जून को छत्तीसगढ़ एक नया इतिहास रचने जा रहा है। मौका है 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का, जिसकी इस बार की थीम है—’स्वस्थ आयु के लिए योग’। इस बार का राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम सरगुजा जिले में आयोजित होने जा रहा है, जिसकी तैयारियों की समीक्षा खुद मुख्य सचिव विकासशील ने एक हाई-लेवल बैठक में की है। बता दे की इस बार का योग दिवस सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राज्य की हर एक ग्राम पंचायत में इसका आयोजन किया जाएगा। वही इस बार भारत सरकार ऑनलाइन योग सत्रों के जरिए ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनाने की तैयारी में है। आप भी इसका हिस्सा बन सकते हैं, वो भी घर बैठे! जिसके लिए आपको टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर एक मिस्ड कॉल देना होगा और रजिस्ट्रेशन करना होगा। साथ ही आयुष मंत्रालय के ‘योग संगम पोर्टल’ (yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam) पर जाकर विभिन्न संस्थाएं और आम नागरिक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और कार्यक्रम के बाद अपनी तस्वीरें भी अपलोड कर सकते हैं।” इस महा-आयोजन को सफल बनाने के लिए वन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह समेत शासन के तमाम बड़े अधिकारी दिन-रात जुटे हुए हैं। तो छत्तीसगढ़ वासियों, देर मत कीजिए, तुरंत मिस्ड कॉल देकर रजिस्टर करें और इस महा-अभियान का हिस्सा बनें।






