
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया है। आज दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। शाम पांच बजे तक लगभग 67.59 प्रतिशत मतदान हुआ है। वोटर टर्नआउट की रिपोर्ट रात 11 बजे तक संभावित है, जबकि एंड ऑफ पोल की मुकम्मल रिपोर्ट गुरुवार दोपहर तक आएगी। झारखण्ड में मतदान सम्पन्न होने के बाद अब एग्जिट पोल पर लोगों की निगाहे टिकी है। झारखण्ड में मतदान के बाद सभी पार्टियां अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे है। झारखण्ड प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव में अपनी सहभागिता निभाने वाले केंद्रीय नेतृत्व,पदाधिकारी,स्टार प्रचारकों,कार्यकर्ताओं और मीडिया कर्मियों का आभार ज्ञापित किया। लोकतंत्र के सहभागी बने मतदाताओं का आभार अभिनन्दन किया। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पर जमकर निशाना साधते हुए झारखण्ड के लोगों के साथ धोखा करने और छलने का आरोप लगाया है। 23 नवम्बर को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की बिदाई और भारतीय जनता पार्टी की वापसी को सुनिश्चित बताया है।