
भोपाल: भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। गृह विभाग ने 10 बिंदुओं से अधिक विषयों को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही पुल और ब्रिज की सुरक्षा बढ़ाने की बात भी कही है।प्रदेश के सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाई की व्यवस्था करने की बात कही गई है। पुल और ब्रिज की सुरक्षा बढ़ाने के भी निर्देश दिए है। खाद्य आपूर्ति की व्यवस्था करने के भी आदेश दिए गए है। वहीं जिला प्रशासन को अति आवश्यक सेवाओं जैसे पेट्रोल डीजल की अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और बयाजबाजी पर भी पुलिस की नजर रहेगी।मध्य प्रदेश में कर्मचारी की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव से आदेश लागू किया है। 13 विभागों की अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगाई गई है।


