
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर में 9 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी संग्रहालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर, उन्होंने प्रदेशभर के जनजातीय समाज को शुभकामनाएं दी और संग्रहालय की स्थापना को राज्य की समृद्ध आदिवासी संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी शामिल हुए।

सीएम विष्णु देव साय बधाई के पात्र हैं, जो व्यवस्था के बीच भी यहां उपस्थित हैं। यह संग्रहालय सिर्फ एक संग्रहालय नहीं, बल्कि एक जीवंत संग्रहालय है। इसे देखने के बाद आदिवासी इलाकों में पहुंचने का अहसास होता है। आज मुख्यमंत्री ने 300 अधीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। अब छात्रावास की हर जिम्मेदारी इन अधीक्षकों के ऊपर रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी का नारा “सबका साथ, सबका विकास” अब चरितार्थ हो रहा है।