
धनबाद: झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने अपने आवासीय कार्यालय, जगजीवन नगर में आगामी 25 जनवरी को नवनिर्वाचित झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के धनबाद आगमन को लेकर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान विधायक राज सिन्हा ने सभी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह आगमन संगठन के लिए उत्साह और ऊर्जा का संचार करने वाला है, जिसे पूरे शहर में जन-जन तक पहुँचाया जाना चाहिए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि धनबाद शहर को बैनर, पोस्टर एवं पार्टी ध्वजों से सजाया जाएगा, साथ ही शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर भव्य तोरण द्वार बनाए जाएंगे। सभी मंडलों से रिकॉर्ड संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जी के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तय किया गया कि मंडल स्तर पर तैयारियाँ तेज कर दी जाए ।और भव्य स्वागत को लेकर कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ जुटे हुए हैं।







