
धनबाद: झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय, ए.सी. मार्केट, बैंक मोड़, धनबाद में संपन्न हुई। बैठक में महानगर अंतर्गत केंद्रीय सदस्य रमेश टुडू, मीडिया पैनलिस्ट डॉ नीलम मिश्रा, देवेन मंडल जी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह , जिला संगठन सचिव राजआनंद सिंह सहित महानगर समिति के पदाधिकागण एवं विभिन्न मोर्चा संगठन — युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, छात्र मोर्चा, बुद्धिजीवी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, क्रीड़ा मोर्चा, व्यवसाय मोर्चा — सहित झरिया, सिंदरी, कतरास, चिरकुंडा नगर इकाइयों के पदाधिकारी एवं सभी वार्डों के अध्यक्ष-सचिव उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्षता मंटू कुमार चौहान ने की एवं संचालन प्रवक्ता आकाश रवानी ने की नगर निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त और सक्रिय बनाया जाएगा, ताकि आने वाले नगर निकाय चुनाव में प्रत्येक वार्ड से पार्षद और धनबाद नगर निगम का मेयर झारखंड मुक्ति मोर्चा का हो सके। बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर स्थानीय मुद्दों पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और जनता के बीच झामुमो सरकार की उपलब्धियों तथा हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में चल रहे जनहितकारी कार्यों को पहुंचाया जाएगा।






