
उज्जैन: उज्जैन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 133 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने उद्बोधन में प्रदेश की लाडली बहनों को दीपावली के पहले सौगात देने की बात कही है। “प्रदेश की बहनों को लाडली बहना योजना के तहत सहायता राशि दी जा रही है। यह राशि दीपावली के पूर्व उपलब्ध कराएंगे।