सिंगरौली: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के दफ्तर में EOW का छापा पड़ा है। छापेमार कार्रवाई से जिले के अन्य शासकीय दफ्तरों में भी हड़कंप की स्थिति है। जिले में पहली बार किसी सरकारी दफ्तर में EOW ने दबिश दी है। ईओडब्ल्यू(EOW) की टीम 4 करोड़ 98 लाख के चम्मच, जग, करछुल खरीदी में धांधली और आर्थिक अनियमितता की जांच कर रही है। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तकरीबन 5 करोड़ की चम्मच, जग, करछुल की खरीदी आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए की गई थी। आज EOW रीवा की 8 सदस्यीय टीम सिंगरौली पहुंची, जहां जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश राम गुप्ता मौजूद नहीं थे वे फिलहाल भोपाल में है। जांच टीम अधीनस्थ अधिकारियों से मिलकर दस्तावेजों को खंगाल रही है। जांच के बाद ही कितनी गड़बड़ी हुई इसका खुलासा होगा।