धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक के दिशा-निर्देश में धनबाद मंडल में निरंतर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में टिकट चेकिंग कर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने हेतु समय-समय पर उन्हें सम्मानित भी किया जाता है |
इसी क्रम में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद मोहम्मद इकबाल द्वारा मंडल के टिकट जांच विभाग के शीर्ष 12 टिकट चेकिंग कर्मियों को नवम्बर 2025 माह के दौरान उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य हेतु “उत्कृष्ट सेवा प्रमाण पत्र” प्रदान कर सम्मानित किया गया। वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग कर्मी राजस्व वृद्धि में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ये कर्मी रेलवे की “फ्रंटलाइन टीम” का अभिन्न हिस्सा हैं, जिनके सतत एवं समर्पित प्रयासों से रेलवे न केवल अधिक अनुशासित बन रहा है, बल्कि आर्थिक रूप से भी सुदृढ़ हो रहा है। इस अवसर पर सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक(कोचिंग)/धनबाद, एवं मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/टिकट चेकिंग भी उपस्थित थे।
https://www.youtube.com/@rk.news24







