
नैनपुर,सत्येंद्र तिवारी: श्री रामनवमी का पर्व नगर में बड़े उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। जिसके तहत दिन में ध्वजा पदयात्रा श्री हनुमानगढ़ी से निकलकर राम मंदिर तक पहुंची। इसके पश्चात शाम हनुमानगढ़ से भव्य शोभा यात्रा झांकियो के साथ निकाली गई। इस यात्रा का प्रमुख आकर्षण गुजरात से मेकी मेन के नाम से प्रसिद्ध कलाकार थे। साथ ही सिवनी से बैंजो राम दरबार व हनुमान की झांकियां भी शोभायात्रा में शिरकत कर रही थी। समिति के द्वारा नगर के मुख्य मार्गो को लाइट और भगवा झंडा से सजाया गया। समूचे नगर में सतरंगी विद्युत सज्जा की गई। साथ ही नगर के चौराहों और मार्गों को भगवा में कर दिया गया। इसके साथ ही अलग-अलग जगह पर श्रद्धालु भंडारे का भी आयोजन किया गया।
शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से निकली जहां लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। रामनवमी का पर्व न केवल धार्मिक आस्था को बढ़ाता है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और परंपराओं को भी जीवित रखना है।