
गुंडरदेही : तहसील साहू संघ गुंडरदेही द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय साहू सदन मे किया गया ,जिसमे तहसील साहू संघ गुंडरदेही के अंतर्गत आने वाले गांवो के साहू समाज के ग्रामीण अध्यक्ष और परिक्षेत्रीय अध्यक्ष शामिल हुए। इस कार्यक्रम मे संघ द्वारा एक वर्ष में किए गए आय व्यय की जानकारी समाज के पदाधिकारियों द्वारा दिया गया। तहसील साहू संघ के अध्यक्ष डॉ.मानसिंग सार्वा ने बताया की हर की तरह इस वर्ष भी तहसील साहू संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही एक वर्ष के हिसाब किताब देने के साथ ही कई अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। तहसील साहू संघ के सहसचिव किशन साहू ने बताया की तहसील साहू संघ द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक युवतियों को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है साथ ही कॅरियर को लेकर मार्गदर्शन भी दिया जाता है ,जिसके लिए पंजीयन की शुरुआत कर दी गई है।