
रायपुर। हर संभव फाउंडेशन रायपुर के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य महिला सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 61 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।समारोह में शिक्षा, सामाजिक सेवा, पत्रकारिता, स्वास्थ्य, खेल और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मंच पर सम्मान देकर उनके योगदान को सराहा जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी ने कहा कि फाउंडेशन के पदाधिकारियों और अतिथियों का मानना है कि आज की महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत से नई पहचान बना रही हैं। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को सम्मान देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान नवगठित टीम का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित होकर कार्य करने की शपथ लेंगे।
हरसंभव फाउंडेशन में पुष्पलता त्रिपाठी संस्थापक अध्यक्ष सीमा छाबड़ा संरक्षक अर्चना शर्मा कार्यकारिणी अध्यक्ष पूनम शुक्ला महासचिव तृप्ति सक्सेना सचिव रेवती सिंह संयुक्त सचिव ममता गुप्ता कोषाध्यक्ष नेहा संतोषवार उपाध्यक्ष वीणा रावत सह सचिव के पद पर है।







