
पंडरिया नगर पालिका में एक नई शुरुआत के साथ विकास की रफ्तार तेज होने जा रही है। नगर के प्रथम नागरिक के रूप में पालिका अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे एवं भाजपा के 8 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. sdm पंडरिया ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने इस अवसर पर नई सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए जनता के प्रति अपना आभार कहा सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास की गति कई गुना तेज होने की बात कही है। नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष भी उपस्थित रहीं हैं। शपथ ग्रहण समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक सहित कार्यकर्ता नव निर्वाचित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे हैं।