
धनबाद: स्थापना दिवस के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद जिला के सिटी सेंटर चौक में स्ट्रीट डांस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में झारखंड की सभ्यता संस्कृति को दर्शाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में आम जनता की भागीदारी इस कार्यक्रम में देखने को मिली। स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं परंपरागत परिधान में झूमते नजर आए। छऊ, झूमर नृत्य से लेकर झारखंड की सरहुल नृत्य का दृश्य एक साथ देखने को मिला।







