
धनबाद लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (RCMU) की वर्किंग प्रेसिडेंट अनुपमा सिंह ने गैस रिसाव प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा:
“सर्वप्रथम, जहरीली गैस रिसाव की घटना में निर्दोष लोगों की मृत्यु पर मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। यह अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है। मैं केंद्र सरकार की अनुषंगी इकाई BCCL से मांग करती हूं कि मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का उचित मुआवजा दिया जाए। राज्य की हमारी अबुआ सरकार ने सर्वप्रथम घोषित 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि धनबाद जैसे शहर में DGMS, CIMFR और ISM जैसे राष्ट्रीय स्तरीय संस्थान होने के बावजूद गैस रिसाव जैसी गंभीर समस्या पर विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा — यह सरासर गलत है।”
दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने अनुपमा सिंह को बताया कि आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा हेवी ब्लास्टिंग की जा रही है। गैर-कानूनी ढंग से कोयला निकासी हो रही है,
तथा चानक में लगे वेंटिलेशन फैन हटाए जा चुके हैं,
जिसके कारण अंदर ही अंदर गैस का दबाव बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि हेवी ब्लास्टिंग से यहां रहने वाले लोगों में लगातार भय का माहौल बना रहता है और धूल प्रदूषण की समस्या अलग से परेशान कर रही है।
“प्रशासन BCCL एवं आउटसोर्सिंग कंपनियां सख्त कार्रवाई करे सुरक्षा के सभी मापदंडों के अनुरूप कार्य हूं और यह सुनिश्चित करे कि स्थानीय लोगों को विस्थापन के नाम पर डराया न जाए। यहां रहने वाले परिवारों को सभी सुविधाएं, सुरक्षा और संरक्षण दिया जाए।
कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस को तुरंत रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।








