
धनबाद: झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने धनबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस क्रम में मनईटांड़ स्थित सिंघाड़ा तालाब, गांधीनगर, कुम्हारपट्टी (मनईटांड़) एवं जटूडीह–मुनिडीह क्षेत्रों में सैकड़ों जरूरतमंद माताओं, बहनों एवं बुजुर्गों को विधायक सिन्हा के कर कमलों द्वारा कंबल प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान विधायक राज सिन्हा ने स्वयं उपस्थित होकर लाभार्थियों से संवाद किया और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पे विधायक राज सिन्हा ने कहा कि, वे जनता के सेवक हैं और उनकी प्राथमिकता है कि भीषण ठंड में कोई भी गरीब बुजुर्ग या असहाय व्यक्ति गर्म कपड़ों के बिना ना रहे। जरूरतमंदों की मदद करना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं बल्कि इससे आंतरिक खुशी की अनुभूति होती है “कड़ाके की ठंड में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद परिवारों की सेवा करना हमारा नैतिक दायित्व है। कोई भी माता, बहन या बुजुर्ग ठंड के कारण परेशान न हो, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा की सोच सेवा, समर्पण और संवेदना की है, और आगे भी हम हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहेंगे।







