
अंबागढ़ चौकी : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस अवसर पर 21 फरवरी 2026, शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देशन में प्रदेश भर के मंडलों में “हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान” चलाया गया। इसी कड़ी में मोहला- मानपुर जिले के अंबागढ़ चौकी मंडल में भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंबागढ़ चौकी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित पाण्डेय के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबागढ़ चौकी में मरीजों को फल वितरण किया गया तथा विभिन्न हितग्राहियों का सम्मान कर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर अंबागढ़ चौकी के पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हितेश ठाकुर, जिला मंत्री गजेंद्र यादव, प्रथम त्रिपाठी, जिला कार्यकारी सदस्य सत्यम बाजपेई, आकाश झा, बाबू दुबे, प्रणय त्रिपाठी, गौरव देवांगन, नितेश पटेल, मयंक यादव, प्रेम सोनी सहित समस्त युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

की गई प्रदेश के समृद्धि की कामना
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की समृद्धि की कामना करते हुए सेवा एवं जनसंपर्क के माध्यम से संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई।





