
Naxalite surrender: रायपुर। छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑप्रेशन का प्रभाव देखने को मिल है। कई नक्सली हथियार छोड़ आत्मसमर्पण कर रहे है। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है की 25 लाख के इनामी नक्सली लच्छना उर्फ गोपन्ना ने अपनी 8 लाख की इनामी पत्नी अंकुबाई के साथ तेलंगाना पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया।
22 वर्षों से नक्सल संगठन से जुड़े थे दोनों
गोपन्ना और अंकुबाई बीते 22 वर्षों से नक्सल संगठन से जुड़े थे। गोपन्ना 2007 से उत्तर बस्तर क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों का संचालन कर रहा था। 2023 में उसे डीकेएसजेडसीएम (Dandakaranya Special Zonal Committee Member) बनाया गया। उसने कई बड़ी वारदातों की योजना बनाई और अंजाम दिया।
उसकी पत्नी अंकुबाई भी संगठन में डीवीसीएम (Divisional Committee Member) के रूप में सक्रिय रही। इस आत्मसमर्पण को सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।