
धनबाद: राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत झारखंड प्रदेश की धनबाद कार्यालय बैंकमोड़ स्थित ए सी मार्केट में राष्ट्रीय अधिवेशन के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा करना रहा और नए पदाधिकारी को सम्मानित किया जाना। फिलहाल संगठन की ओर से 8 फरवरी की तिथि को ही राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए संभावित मानते हुए तैयारियाँ की जा रही हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक 31 जनवरी शनिवार को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें झारखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अधिवेशन से जुड़े सभी पहलुओं पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
बैठक के दौरान संगठन से जुड़े कई नए पदाधिकारियों को परिचय पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर माल्यार्पण के साथ सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संघ में शामिल हुई एक नई महिला पत्रकार को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिससे संगठन में महिला सहभागिता को बढ़ावा मिलने का संदेश दिया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों की रक्षा और राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय अधिवेशन के उपरांत झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की नई सूची वर्ष 2026–27 के लिए 1 अप्रैल को जारी की जाएगी।







