
भोपाल: राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और फैसले लिए जाएंगे, जो राज्य के किसानों, ऊर्जा विभाग और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रभावित करेंगे। जानकारी के अनुसार किसानों के लिए अहम् फैंसले लिए है। किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग लोन के लिए कैबिनेट में चर्चाहो सकती है। वही ऊर्जा विभाग में अनुपयोगी पदों को समाप्त करने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में लाया जा सकता है। सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में 66 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगने की संभावना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के पोषण व शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।