
गुंडरदेही: गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने ग्राम भुसरेंगा में शेड निर्माण 5 लाख एवं ग्राम भाठागांव (आर) में सामुदायिक भवन निर्माण 5 लाख रुपए के विकास एवं निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने भूमि पूजन करते हुए कहा कि ग्रामीण को मूलभूत सुविधाओं और योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इन सभी विकास व निर्माण कार्यों से ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा। गांव का विकास मेरी प्राथमिकता है इसलिए गांव में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य स्वीकृत करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा की ग्राम वासियों से संवाद और उनके सुझाव से ही हम विधानसभा के प्रत्येक गांव को विकसित शिक्षित और सशक्त बनाएंगे।

इस अवसर पर तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर,अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, लक्ष्मी अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य, भोजराज साहू, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुण्डरदेही, पूर्णिमा साहू, जनपद सदस्य, संजय साहू, सलीम खान, तरुण पारकर सागर साहू, कुमुदिनी जितेंद्र साहू सरपंच, रूपेश्वर यादव सरपंच, गुरु दयाल ठाकुर, राजेश्वर कत्लम, विश्वनाथ ठाकुर ,चेतन ठाकुर, श्रीमती लक्ष्मी कत्लम, कमल ठाकुर, आनंद ठाकुर, पंच सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।