
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार प्रदेश सरकार काम कर रही है। भाजपा की सरकार आने के बाद लगातार कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने सरकार प्रतिबद्ध है। 2 सालों के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने कितना काम किया है इसकी जानकारी साझा की जा रही है।
इसी कड़ी में नया रायपुर में गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए 2 सालों के कार्यकाल को जनता के सामने रखा है। लगातार थानों में ऑनलाइन सिस्टम लागों करने की जानकारी दी है। अब थानों में fir तुरंत आप ऑनलाइन माध्यम से देख सकते है। इसकी जानकारी साझा की गई।
NDPS के मामले में जानकारी देते हुए गृहमंत्री ने बताया कि इस मादक पदार्थों के पैसों को सफ़िमा का प्रावधान के तहत 2025 में 16 प्रकरण लेकर गए 14 करोड़ 39 लाख की संपत्ति जप्त की गई है। मादक पदार्थों के नष्टीकरण की प्रक्रिया की गई।
साइबर फ्रॉड के मामले में म्यूल अकाउंट पर भी कार्यवाही की गई है। छत्तीसगढ़ में म्यूल अकाउंट में 2025 में 2069 पर कार्यवाही की है। प्रदेश में सबसे ज्यादा इस पर काम किए है।





