
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज चौथा दिन है. सदन में आज कई अहम् मुद्दों पर कांग्रेस सदस्य सरकार पर हमलावर होंगे। सदन में आज मंडल संयोजक भर्ती परीक्षा, गृह निर्माण मंडल की मकान बिक्री, भारतमाला प्रोजेक्ट और ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों की गड़बड़ी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी और आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम सवालों के जवाब देंगे। विधायक धरमलाल कौशिक और राघवेंद्र सिंह ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे।
विधानसभा में आज कुल 5 विधेयकों को पटल पर रखा जाएगा। इनमें सबसे प्रमुख “छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना और संचालन (संशोधन) विधेयक,” विधेयक होगा जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सदन में पेश करेंगे। इसके अलावा, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा पट्टाधृति अधिकार संशोधन विधेयक सदन में पेश करेंगे।