
रायपुर: ईडी की कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस ने आज प्रदेश के सभी जिलों में ईडी का पुतला फूंका। कांग्रेस जनों ने कहा कि ईडी भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर विपक्ष को दबाने का षड़यंत्र कर रही है। ईडी ने जो जानकारी मांगी थी कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने उसको ईडी दफ्तर में जाकर दिया लेकिन ईडी ने उनको जबरिया 9 घंटे तक बिठा कर रखा। ईडी पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया गया। कांग्रेस आगामी तीन मार्च को राजधानी के सुभाष स्टेडियम स्थित ईडी दफ्तर का घेराव करेगी। कांग्रेस ने आज जिला स्तर पाय ED के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।