
बेमेतरा: मुख्यमंत्री ने 20 ग्राम पंचायतों में सीसी रोड निर्माण के लिए प्रति ग्राम ₹5-5 लाख की घोषणा, और उपमुख्यमंत्री ने दाढ़ी नगर पंचायत कार्यालय भवन हेतु ₹1.25 करोड़ की स्वीकृति दी.आज नगर पंचायत दाढ़ी में आयोजित भव्य लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले के विकास को नई दिशा देते हुए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य खुशहाल और समृद्ध राज्य बनने की ओर तेज़ी से अग्रसर है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों को धरातल पर उतारने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गांव-गांव और आमजन के जीवन में वास्तविक बदलाव के रूप में दिख रहा है। सरकार का उद्देश्य केवल बुनियादी ढांचे का विकास करना नहीं है, बल्कि हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूती देना है। श्री साय ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और समृद्ध बनाने की दिशा में सरकार ने बीते डेढ़ वर्षों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जो आने वाले समय में राज्य को मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करेंगे।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, खाद्य मंत्री सह नवागढ़ विधायक दयालदास बघेल, विधायक बेमेतरा दिपेश साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, विधायक साजा ईश्वर साहू, अध्यक्ष रजककार विकास बोर्ड प्रहलाद रजक, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष भारती साहू , पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, बसना विधायक सम्पत अग्रवाल, साजा पूर्व विधायक लफ़चंद बाफना, बेमेतरा पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, जिला भाजपा अध्यक्ष अजय साहू, आईजीपी दुर्ग रेंज श्री राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर रणवीर शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल, पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश जोशी, एवं स्थानीय व जिले के जनप्रतिनिधि जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं जिले के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और भारतीय जनता पार्टी के मुख्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे. अंजू बघेल खोरबहरा साहू मया हीरा बारले जाहिद बेग सोम ठाकुर बल्लभ ठाकुर युवराज ठाकुर जोगेंद्र कुर्रे पारस वर्मा रवि साहू सबीना खान क्रान्ति राजपूत चंदन प्रकाश महान जलेश्वर डहिरे निरंजन चेलक टोप सिंह राजेश उपस्थित रहे सभी इन कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत अभिनंदन किया गया.
Read More: https://rknews.in/chief-minister-sai-launched-cow-science-examination-campaign-2025/