
Bollywood News : नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा भी पिता बन गए हैं। 7 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्थ कियारा ने पांच महीने पहले एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर सुनाई थी। अब हाल ही में 15 जुलाई 2025 को बॉलीवुड के सबसे लवेबल कपल ने अपने पहले बेबी का स्वागत किया है। कियारा आडवाणी ने बेटी को जन्म दिया है, जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड से लेकर फैंस हर कोई बधाई दे रहा है।
कियारा की हुई नॉर्मल डिलीवरी
Bollywood News : कियारा को डिलीवरी डेट से दो दिन पहले मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित एचएन रिलायंस अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, कियारा आडवाणी की नॉर्मल डिलीवरी हुई है और मां और बच्चा दोनों हेल्दी हुए हैं।