Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर: कांग्रेस नेत्री अलका लाम्बा ने किया प्रेसवार्ता को सम्बोधित, भाजपा पर...

बिलासपुर: कांग्रेस नेत्री अलका लाम्बा ने किया प्रेसवार्ता को सम्बोधित, भाजपा पर धर्म के नाम पर वोट माँगने का लगाया आरोप

8
0

बिलासपुर: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा आज एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंची, जहां उन्होंने बिलासपुर के कांग्रेस भवन में महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी की बैठक ली। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तीसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर जीत का मंत्र दिया.. पत्रकारों से चर्चा करते हुए महिला राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र इंडी गठबंधन की सरकार बन रही है। इस दौरान अलका लाम्बा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ धर्म और धारा 370 के नाम पर वोट मांगती है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के 10 सालों के कार्यकाल पर भी सवाल खड़े किये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here