
अहमदाबाद में लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हो गई जिसमें 242 यात्री सवार थे। यह हादसा एयर इंडिया के विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर टेक ऑफ किया। ठीक 9 मिनट बाद 625 फीट की ऊंचाई पर विमान क्रैश हो गया है। विमान ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 242 यात्री सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर शामिल थे।
इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। वे गंभीर रूप से घायल हैं. विमान क्रैश होते ही यह आग के गोले में तब्दील हो गया। यह हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ है, जो कि सिविल हॉस्पिटल के पास है। हादसे के बाद एयरफोर्स और आर्मी की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। NDRF की भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।
क्या थी प्लेन की लास्ट रिकॉर्डेड स्पीड?
प्लेन की लास्ट रिकॉर्डेड स्पीड 322 किमी/घंटा थी। यह उड़ान भरने के तुरंत बाद 191 मीटर की ऊंचाई से अचानक नीचे गिरा। इसमें ब्रिटेन के 50 से ज्यादा नागरिक सवार थे।
एयर इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने बयान जारी कर कहा है, “बहुत दुख के साथ मैं पुष्टि करता हूं कि अहमदाबाद लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 171 आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हमारी संवेदनाएं इस विनाशकारी घटना से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। इस समय, हमारा प्राथमिक ध्यान सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों का साथ देने पर है। हम साइट पर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों की सहायता करने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और देखभाल प्रदान करने के लिए शक्ति में सब कुछ कर रहे हैं। जैसे ही हमें और अधिक सत्यापित जानकारी प्राप्त होगी, आगे के अपडेट साझा किए जाएंगे। एक आपातकालीन केंद्र सक्रिय कर दिया गया है और जानका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की और अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि वे बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मंत्री को निर्देश दिया है कि वे सभी आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराएं और स्थिति के बारे में नियमित रूप से अपडेट रहने को कहा है। सभी संबंधित एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और समन्वित प्रयास जारी हैं।
एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB, अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है। घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है।