
राघव मिश्रा, खजुराहो। मध्य प्रदेश के खजुराहो में आज से 51 वें खजुराहो नृत्य समारोह का शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और सांस्कृतिक मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी की उपस्थिति में किया गया। नृत्य समारोह में फ़िल्म अभिनेत्री और कत्थक नरात्याँगना, प्राची शाह के निर्देशन में क्लासिकल डांस मैराथन (रिले)में शामिल सभी 139 नृतकों के द्वारा “अनन्त” नृत्य प्रस्तुत किया गया।जहां लगातार 24 घंटे 9 मिनट और 26 सेकंड तक तक 139 भारतीय शास्त्रीय नृत्य कलाकारों द्वारा क्लासिकल डांस मैराथन (रिले) कर एक और नया गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्कृति विभाग के नाम दर्ज किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती पावन और पवित्र है। यहाँ पत्थर भी चमकता है तो हीरा कहलाता है। मनुष्य चमकता है तो बुंदेला कहलाता है। वैसे ही बुंदेलखंड में नृत्य होता है तो वह अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह कहलाता है।