
बीजापुर। नयापारा बीजापुर स्थित केन्द्रिय रिजर्व पुलिस बल की 85 वीं वाहिनी मुख्यालय में रविवार को 40वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। वाहिनी की स्थापना 01 जून 1985 को राजस्थान में स्थित केन्द्रिय रिजर्व पुलिस बल के समूह केन्द्र अजमेर में हुआ। इसके यह वाहिनी देश के विभिन्न राज्यो जैसे अरूणाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, आसाम, त्रिपुरा एवं दिल्ली में आतंकवाद, माओवाद, उग्रवाद एवं कानून व्यवस्था जैसी ड्यूटी करते हुए 85 वाहिनी वर्ष 2008 से छत्तीसगढ़ राज्य के घोर नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में नक्सल विराधी अभियानो में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। साथ ही जिला पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर नक्सल उन्मूलन अभियान के अलावे सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित करके सुदुरवर्ती क्षेत्रो में जनहित हेतु कई सराहनीय कार्य कर रही है जिसके अन्तर्गत सिविक एक्शन प्रोग्राम, स्वास्थ शिविर एवं खेल-कूद का आयोजन समय-समय पर किया जाता है जिसमें यहा की जनता की सहयोगिता भी सराहनीय है और जनता का विश्वास जितने में सफलता हासिल किया जा रहा है। इस वाहिनी के कई जवानों ने अपना सर्वश्रेष्ठ सेवा एवं बलिदान देकर वाहिनी को समय-समय पर गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर सर्वप्रथम कमाण्डेंट सुनील कुमार राही, अन्य अधिकारी एवं जवानों द्वारा शहीद स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया एवं क्वार्टर गार्ड पर कमाण्डेंट महोदय द्वारा गार्ड की सलामी भी ली गई। मुख्यालय के अतिरिक्त खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बखाना का आयोजन वाहिनी मुख्यालय से सुदूर क्षेत्रो जैसे रेड्डी, पेद्दापारा, पुसनार, हिरोली, कावड़गॉव एवं मुतुवण्डी में स्थित कम्पनियों में भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें देश की विभिन्न सांस्कृतिक एवं पारंपरिक नृत्य, नाटक व देशभक्ति गीतो पर दर्शक झूम उठे। एक तरफ जहॉ जवानों ने देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत करके सबका मन जीता, वही बिहार का भोजपुरी, पंजाब का भांगड़ा, दक्षिण भारत का समूह डांस एवं बस्तर नृत्य व नाटक से कार्यक्रम ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो सम्पूर्ण भारत की संस्कृति 85 वाहिनी केन्द्रिय रिजर्व पुलिस बल नयापारा बीजापुर (छ0ग0) के मुख्यालय के मंच पर सिमट गया हो।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस उप महानिरीक्ष (रेंज बीजापुर), बीजापुर रेंज में कार्यरत वाहिनी के कमाण्डेंट अमित कुमार, 153वी0 वाहिनी, कुमार मनीश, कमाण्डेंट 196वी0 वाहिनी, सी.एच बॉबी सिंह, कमाण्डेंट 229 वी0 वाहिनी, सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे। जिला अधिकारी संबित मिश्रा (IAS) कलेक्टर बीजापुर, बीजापुर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) पुलिस अधिक्षक बीजापुर, मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।