
गुण्डरदेही के भाजपा कार्यालय में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था,जिसमें उनके चलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया । नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने उनको याद करते हुए बताया कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अखंड भारत के पक्षधर थे उनके पुण्यतिथि पर हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित का नमन करते हैं। वे एक देश ,एक निशान ,एक विधान ,एक प्रधान का मंत्र देने वाले महान राष्ट्रभक्त , प्रखर शिक्षाविद और भारतीय जन संघ के संस्थापक थे राष्ट्रीय एकता के लिए अपने शरीर का उत्सर्ग त्यागने वाले पहले राजनीतिक बलिदानी भी कहे जा सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजेंद्र राय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, मंडल अध्यक्ष यूवराज मारकंडे ,मंडल महामंत्री शैल महोबिया, विनोद चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी यादव ,जनपद सदस्य हेमपुष्पा साहू , मंडल कोषाध्यक्ष छगन सोनकर ,नगर पंचायत के पार्षद सेवक महिपाल ,रोम लाल यादव , सौरभ चोपड़ा ,सतीश महोबिया , मदन साहू चेतन साहू, रवि देवांगन, चेतन सोनकर ,अनिल सोनकर, लक्ष्मीकांत साहू ,हेमंत चंद्राकर ,अशोक महोबिया,भूषण साहू, देवेंद्र यदु ,दयानंद सिंहा और बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए।