Home छत्तीसगढ़ ओडिशा के झारसागुड़ा में महानदी में हुए नाव हादसे पर मुख्यमंत्री ने...

ओडिशा के झारसागुड़ा में महानदी में हुए नाव हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, रेस्क्यू के लिए दिए आवश्यक निर्देश

23
0

रायपुर। ओडिशा के झारसागुड़ा में महानदी में नाव पलटने से हुए एक व्यक्ति के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने रायगढ़ जिला प्रशासन को झारसुगड़ा प्रशासन के साथ मिलकर रेस्क्यू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि – ओडिशा के झारसुगड़ा जिले के शरदा गांव के पास पत्थर सेनी मंदिर स्थित महानदी में नाव डूबने की एक व्यक्ति के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हो रही है। जबकि 45 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। 6 अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। झारसुगड़ा प्रशासन और रायगढ़ जिला प्रशासन के बीच सामंजस्य स्थापित हो चुका है। रायगढ़ जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दे दिए गए है । घटना स्थल पर बस की व्यवस्था कर रेस्क्यू से बचाए गए लोगों को वापस खरसिया स्थित अंजोरपाली एवं अन्य गांव लाने की व्यवस्था कर दी गई है। मैं ईश्वर से दिवंगत के शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।

गौरतलब है कि आज दोपहर उड़ीसा के महानदी में एक नाव दुर्घटना घटित हुई। जिसकी प्रारंभिक जानकारी आने पर पता चला है कि घटना में रायगढ़ जिले के निवासी भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने मिलने पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं। घटना स्थल पर झारसुगुड़ा जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौजूद है तथा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

इस संबंध में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लाक के निवासी उड़ीसा के पथरसेनी में मंदिर दर्शन हेतु गये थे। महानदी तट से वे लकड़ी की नाव (डोंगा) में सवार होकर मंदिर तक पहुंचे तथा दर्शन के बाद वापस लौटते समय यह दुखद घटना घटित हुई। इसकी जानकारी मिलने पर झारसुगुड़ा जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर रायगढ़ से भी टीम भेजी गई है। कलेक्टर कार्तिकेय गोयल एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल भी मौके लिए रवाना हो गये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here